टीम अल्फा ने डायनामिक्स हिटर्स इलेविन को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन के रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल कैश प्राइज  टी 20 कप में टीम अल्फा ने डायनामिक्स हिटर्स इलेविन को आसानी से हरा दिया। टीम अल्फा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए और डायनामिक्स हिटर्स इलेविन को 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन पर ही रोक दिया। टीम अल्फा के विकास शर्मा ने 53 रन व देशु देओल ने 52 रन की पारी खेली। 

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप भी की। आयुष त्यागी ने नाबाद 23 व आदित्य सोम ने 16 रन का योगदान दिया। कासिफ, संजय डी व समरेश नारायण सिंह ने 2-2 विकेट लिए। डायनामिक्स हिटर्स इलेविन के ऋषभ राठी ने 44 रन बनाए। गौरव गोडियाल ने 24 रन व कासिफ ने 23 रन का योगदान दिया। अतुल तोमर, विमल सिरोही व अभिषेक कौशिक ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से विकास शर्मा को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post