रोजबेल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से नौवीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। 

नर्सरी में मोहम्मद शालिक ने 100 प्रतिशत, एलकेजी में रुद्रांश शर्मा ने 100 प्रतिशत, यूकेजी में रौनक सिंह ने 99.6 प्रतिशत, कक्षा 5 में अनुष्का गिरि ने 91.9 प्रतिशत, कक्षा 6 में कनिष्का ने 88.6 प्रतिशत, कक्षा 7 में आर्यन सिंह 94.3 प्रतिशत, कक्षा 1 में नैतिक शर्मा ने 99.1 प्रतिशत, कक्षा 8 में माही अधाना ने 96.2 प्रतिशत, कक्षा 2 में  धानी ने 99.5 प्रतिशत, कक्षा 9 में वंशिका गुप्ता ने 91 प्रतिशत, कक्षा 3 में दिव्यांशी 95.6 प्रतिशत, कक्षा 4 में पारुल 98.6 प्रतिशत के साथ अंक प्राप्त किए। 

स्कूल की प्रधानाचार्या धरमजीत कौर ने सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंन8े कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारकर उनका सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय परिवार भविष्य में भी आधुनिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों के समन्वय से विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post