नेहरू वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव का विशेष आकर्षण रहा'द स्कुईज ऐंड द स्कवैश'




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दो का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कक्षा दो के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हैड सुश्री सुजैन होम्स ने समस्त अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह हमारे छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता का विकास करते हैं। हमारा वि‌द्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदा से प्रतिबद्ध है और रहगा। इस प्रकार की गतिविधियाँ हमारे सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करती हैं। समारोह के विशेष अतिथि डॉ० नृपन विश्नोई रहे जो ई.एन.टी विशेषज्ञ हैं।


कक्षा दो के छात्रों द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत को गई। जिसमें छात्रों ने 2025-26 की शैक्षणिक और सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कहानी के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि संतोष हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। इसी से हम सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। कहानी दो ऐसे लोगों की है जिन्हें अपना घर छोटा लगता है पर एक बु‌द्धिमान व्यक्ति उन्हें कुछ जानवरों के माध्यम से यह शिक्षा देने का प्रयास करता है कि जो उनके पास है वह उनके लिए उचित व संतोषजनक है। छात्रों ने अलग-अलग पात्रों व संवाद से नाटक को जीवंत बनाया तथा अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० अरुणाभ सिंह ने छात्रों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। डॉ० सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के अंत में जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री पूनम गैरोला ने अभिभवाकों व अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के विकास में हम सभी का योगदान अति आवश्यक है। ये छात्र आने वाले समय के कर्णधार हैं। इन्हें सही मार्गदर्शन देना हमारा परम कर्तव्य है। इस समारोह को सफल बनाने में हमारे नन्हे नन्हे छात्र, अध्यापकगण व अभिभावक बधाई के पात्र हैं। जिसके लिए हम हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post