16वीं राष्ट्रीय ड्रॉप रोबोल प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक होगी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबोल एसोसिएशन की बैठक हापुड रोड स्थित सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में 16वीं राष्ट्रीय ड्रॉप रोबोल प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। संस्था के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि 16वीं राष्ट्रीय ड्रॉप रोबोल प्रतियोगिता का आयोजन 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक एचआरआईटी विश्वविद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर ही सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में बैठक की गई जिसमें संस्था के सभी सदस्य शामिल रहे।  

प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका वर्ग में खेली जाएगी और उसमें 25 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के रहने आदि का प्रबंध संस्था की ओर से किया जाएगा। विजेता, उप विजेता, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों  को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई हैं। बैठक में अजब सिंह भाटी, आभा, हरेंद्र, कुलदीप, विशाल, लव  मुकेश, पीयूष, रोबिनए सचिन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post