न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से कक्षा 9 व कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कक्षा कक्षा 6 से कक्षा 9 व कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 

समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशिका मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया।  प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ंने कहा कि यही वह फल है, जिसके लिए छात्र-छात्राएं पूरे शैक्षणिक सत्र में मेहनत करते हैं। इस प्रकार के सम्मान से छात्र-छात्राओं के कठोर परिश्रम को बल मिलता है, जिससे वे और भी अच्छा कार्य करते हैं। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी खुद को साबित करने की प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post