रोमांचक मैच में एनआई लायंस वारियर्स ने हरि पर्वत क्रिकेट क्लब को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे एसबी ब्लेसिंग चैंयिपन ट्रॉफी का पहला मैच एनआई लायंस वारियर्स व हरि पर्वत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जो रोमांचक रहा। मैच में एनआई लायंस वारियर्स ने अंतिम गेंद पर 3 रन से जीत दर्ज की।  मैच में  एनआई लायंस वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। धीरज राय ने 39, शंेखर ने 38, सागर गोस्वामी ने 34 व शुभम मिश्रा ने 25 रन की पारी खेली। 

हरि पर्वत क्रिकेट क्लब के कप्तान कपिल चौधरी ने 3 विकेट लिए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरि पर्वत क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन ही बना पाया और 3 रन से मैच हार गया। अरविंद भंडारी ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। पुराण राणा ने 46 व पुलिकत ने 36 रन का योगदान दिया। एनआई लायंस वारियर्य के सरल आर्य ने 3, शेखर व संदीप ने 2-2 विकेट लिए। टूर्नामेंट के आयोजक आयोजक सुशील जैन, अमन त्यागी व कपिल चौहान ने मैन ऑफ मैच का पुरस्कार शेखर को प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post