उत्तराखंड पैंथर्स ने रोरिंग टाइगर्स को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में उत्तराखंड पैंथर्स ने रोरिंग टाइगर्स को हरा दिया। टीम ने मैच में 35 रन से जीत दर्ज की। मैच नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें टॉस उत्तराखंड पैंथर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट 223 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। पहाड़ी ने 35 गेंद पर 6 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 83 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने विनोद पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रन की पार्टनरशिप की। 

विनोद पांडे ने 35 गेंद पर 9 चौकों व 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। प्रवीण रावत ने नाबाद 21 रन बनाए। उमेश कुमार ने 2 विकेट लिए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोरिंग टाइगर्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन ही बना पाए। वी आर प्रताप ने 38, चिंटू वर्मा ने 37 व हंसराज ने 32 रन का योगदान दिया। अंकित रावत, अनूप चतुर्वेदी, रमेश खडवाल, अंकित के, अक्षत रावत व विजय करौला ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पहाड़ी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post