रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ द्वारा बुधवार को स्थानीय औरनेट पैलेस मैरिज होम राजनगर गजप्रस्थ पर शाम 4:00 बजे से राष्ट्रीय व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने की तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।
सैकड़ो व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के व्यापारी सम्मेलन की शोभा बढ़ाई वक्ताओं ने व्यापारी आयोग के गठन की मांग की। जिस प्रकार विभिन्न आयोग हैं बाल आयोग अल्पसंख्यक आयोग अनुसूचित आयोग वैसे ही व्यापारी आयोग होना चाहिए। व्यापारी आयोग ना होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा आगामी चुनाव में वक्ताओं ने व्यापारी सम्मेलन में राजनीतिक पार्टियों द्वारा व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा चुनाव में उम्मीदवार बनाने का आह्वान किया।
व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को 60 साल की उम्र के बाद सांसदों- विधायकों की तरह पेंशन भत्ते की व्यवस्था करने की मांग की गई तथा व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त न करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने अपने संबोधन में गाजियाबाद की जनता को गाजियाबाद के व्यापारियों की समस्याओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते हुए समाधान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मेरठ नगर निगम के डिप्टी मेयर बने अनिल वर्मा गाजियाबाद नगर निगम से मनोनीत पार्षद प्रदीप चौधरी , मेरठ नगर निगम से मनोनीत पार्षद संजय शर्मा, सरधना नगर पालिका से मनोनीत सभासद मंगू प्रधान का स्मृति चिन्ह देकर पटका पहनाकर माला पहनाकर सम्मान किया तथा नगर निगम और नगर पालिका में व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष
उपस्थित रहे मयंक गोयल ने व्यापारियो की समस्याओ का हर स्तर से सहयोग करने का आश्वान दिया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्य की सराहना की सम्मेलन को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा बालकिशन गुप्ता विवेक त्यागी प्रदीप चौधरी ने सम्बोधित किया। पूर्व महापौर ने संबोधित करते हुए सदैव व्यापारियों के लिए नागरिको के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक त्यागी बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय प्रदीप चौधरी मंगू प्रधान अनिल वर्मा संदीप त्यागी रसम आशु पाठक आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने धर्म के आधार पर चिंहित करते हुए पहलगाम मे हिंदुओं के दुखद नरसंहार की वार्षिकी पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। नितिन शर्मा ललित नागर कमल वर्मा नईम दानिश बी के एस पाल शकुंतला गुप्ता शशि सुशील सक्सेना राजीव त्यागी राज को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की सदस्यता दिलायी गयी।
सम्मेलन 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक चलता रहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने व्यापारियो की समस्याओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं को भी उठाने का संकल्प दोहराया
व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल में नगर निगम गाजियाबाद द्वारा दी गई आवश्यक छूट को अपर्याप्त बताते हुए छूटवृद्धि करने तथा छूट के साथ कूडा पृथकीकरण व कूडा डालते हुए नियमित रूप से फोटो जैसे नियमों को सरलीकरण करने की मांग की
पूर्व मेयर आशु वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज सेंटर फार साईट से शिवकुमार प्रिंस कुमार समीर शर्मा राजेश वर्मा अमित वर्मा अभय शेखावत काजल छिब्बर विनीता त्यागी राज चौधरी जितेन्द्र कुमार वीरेन्द्र कंडेरे शैलेन्द्र शैली बाबा डा विनोद कुमार विमल शर्मा कमल शर्मा राकेश बहल प्रशान्त खटीक ज्योति तोमर राजीव त्यागी राज आलोक त्यागी भैया जी चिंटू भैया मनोज डबास चौ मंगल सिंह रितेश शर्मा दीपक डॉक्टर सोनिका शर्मा सत्येंद्र सिंह संजय शर्मा बीकेएस पाल आशु पाठक हरिओम पाठक मनोज कुमार डॉक्टर ओपी अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी अरविंद शर्मा मनीष राकेश गुप्ता डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी संजीव गर्ग राकेश शरद गुप्ता लवी गर्ग संजय कुमार डा वी के सिंह विपिन कौशिक विपुल अग्रवाल सुशील सक्सेना।