ड्रॉप रोबाल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- ड्रॉप रोबाल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के श्याम विहार मार्केट जीटी रोड स्थित कार्यालय पर सम्मान व धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 
एचआरआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित 15वीं सब जूनियर और जूनियर व 16वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया व उनका आभार व्यक्त किया गया। 

संस्था के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि  कुश्ती अखाड़ा संचालक व कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरपाल सिंह यादव व अजय यादव, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी व संसद भवन के सुरक्षा अधिकारी प्रमोद, खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम, कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी पार्षद राजेश यादव का स्मृति चिंह देकर व पगडी पहनाकर सम्मान किया गया। 

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं और भी बडे स्तर पर कराई जाएंगी। गाजियाबाद ड्रॉप रोबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपांशु जी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post