रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- महान संत सैन भगवान की 726वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। भारतीय सैन समाज के जिला अध्यक्ष चमन सिंह सैन के नेतृत्व में भारतीय सैन समाज के जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर होशियार सिंह सैन धर्मपाल सिंह सैन राम अवतार सैन मुकेश ठाकुर डॉक्टर छत्रपाल सैन सुधीर कुमार सैन महानगर उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज गाजियाबाद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज एवं पूर्व चेयरमैन का सैन चौक पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बाबूलाल सैन ने संत शिरोमणि सेन महाराज की मूर्ति पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए। गुलाब के फूलों की वर्षा की उपस्थित सभी सैन बंधुओ ने सैन भगवान के नारे लगाए सैन समाज जिंदाबाद के नारे लगाए और भगवान संत शिरोमणि सैन महाराज से प्रार्थना की। सभी देशवासियों और समाज के सभी बुजुर्गों युवाओं पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
बाबूलाल सोन ने बताया कि हमारे आराध्य देव भगवान संत शिरोमणि सैन महाराज सभी संतो में महान संत हुए हैं। उनका जन्म जिला उमरिया बांधवगढ़ मध्य प्रदेश में हुआ 13/14वीं शताब्दी कृष्ण पक्ष द्वादशी को सैनपुरा गांव बांधवगढ़ जिला उमरिया मध्य प्रदेश में हुआ सैन जी महाराज रामानंद के 12 शिष्यों में से एक शिष्य थे। वह आध्यात्मिक के साथ आयुर्वेद के परम ज्ञाता थे परंतु जाति व्यवस्था से ग्रसित अंधविश्वास और पाखंडवाद के विरोधी थे हमेशा संतों की सेवा में लगे रहते थे। उनका साक्षात कृष्ण भगवान के दर्शन हुए और वह महान संत कहलाए और संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती पर सभी सैन बांधुओ
को बधाई बाबूलाल सैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज गाजियाबाद