रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैपियन ट्रॉफी में बेस्ट इलेविन ने एनएलसीसी को 7 विकेट से हराया। टीम ने 131 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच में टॉस एनएलसीसी ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और 19 ओवर में 130 रन पर ही ढेर हो गई। दीपांशु त्यागी ने 33 गेंद पर 60 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके व 1 छक्का शामिल थे। दीपक कुमार ने 14 व आकाश चौधरी ने 12 रन का योगदान दिया।
कप्तान दुष्यंत चौहान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। सेराज खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर व माधव कौशिक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए। बेस्ट इलेविन ने 131 रन का लक्ष्य 17 ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। तुषार नागर ने 40 गेंद पर 6 चौकों व एक छक्के की मदद से 52 रन, दिनेश शर्मा ने 31 गेंद पर 3 चौकों व 1 छक्के की मदद से 36 रन तथ आकांक्षा चौधाी ने 15 गेंद पर 3 चौकें व 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार नागर को दिया गया।