मनीष कुमार ने नाबाद दोहरा शतक लगाकर एसबी ब्लेसिंग को जीत दिलाई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- बीएस इलेविन व एसबी ब्लेसिंग के बीच रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर 50-50 ओवर का मैच खेला गया। मैच में एसबी ब्लेसिंग 8 विकेट से विजयी रहा। मैच में टॉस जीतकर बीएस इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 44.1 ओवर में 267 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान प्रियांशु सिंह ने 67 गेंद पर 11 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। यश गुप्ता ने 46, ज्ञानेंद्र ने 30 व विश्व प्रताप ने 22 रन का योगदान दिया। एसबी ब्लेसिंग की तरफ से प्रिंस दादवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। 

आयुष वर्मा ने 38 रन देकर व चेतन ने 19 रन देकर 2-2 विकेट लिए। एसबी ब्लेेसिंग के लिए 268 रन का लक्ष्य बेहद आसान साबित हुआ। टीम ने 33 ओवर में 2 विकेट खोकर ही 272 रन बना लिए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। मनीष कुमार ने नाबाद दोहरा शतक 200 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 124 गेंद खेली और 29 चौके 4 छक्के लगाए। दीपांशु गिरि ने 46 रन का योगदान दिया। मनीष कुमार को नाबाद दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post