15 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर तथा 16 वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता 3 अप्रैल से शुरू होगी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एचआरआईटी विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 15 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व  जूनियर तथा 16 वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा कराई जा रही है। संस्था के अध्यक्ष अशोक यादव व सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में चार इवेंट सिंगल, डबल, ट्रिपल व मिक्स डबल के मुकाबले खेले जाएंगे।  15 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में 15 वर्ष, जूनियर प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक के खिलाडी भाग लेंगे। दोनों प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग में होंगी। तथा 16 वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के  खिलाड़ी भाग लेंगे। अभ्ी तक 23 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता ंके लिए हो चुका है। खिलाड़ियों के रहने व भोजन की व्यवस्था एचआरआईटी विश्वविद्यालय में ही रहेगी। 

प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के चयन हेतु गाजियाबाद, बनारस, बरेली व आगरा में कैम्प भी आयोजित कराए जा रहे हैं, जिनका समापन शनिपार को होगा और उत्तर प्रदेश की टीमों की घोषणा 1 अप्रैल तक कर दी जाएगी। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि युवा खेल मंत्रालय की राज्यमंत्री रक्षा खडसे होंगी। उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शमा, विधायक अजीत पाल त्यागी व भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉद अनिल अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश्वर प्रभु, अनिल कुमार गुप्ता, ओमबीर सिंह, राजेश यादव, दीपांशु यादव, सुरेंद्र आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post