रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- धर्म, सत्य, और मर्यादा, श्रेष्ठतम के प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के शुभ अवसर पर मेवा युक्त स्वादिष्ट खीर का किया विशाल भंडारा।
जन कल्याण सेवा संगठन के अध्यक्ष चमन सिंह सेन ने अपने कार्यालय सेक्टर 11 प्रताप विहार (गाजियाबाद) पर संगठन के सभी पदाधिकारीगणों व वार्ड के वरिष्ठ समाज सेवी साथ शहर के सैकड़ों गण मान्य व्यक्तियों ने मेवा युक्त स्वादिष्ट खीर का आनंद लिया। भंडारा प्राप्त 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला और सभी ने एक दूसरे को रामनवी की शुभकामनाएं दी।
संगठन अध्यक्ष चमन सिंह सेन ने कहां की रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य व्यवहार और करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें यही रामत्व का सच्चा उत्सव है, प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति संतुलन, सद्भाव बना रहे यही मेरी मंगल कामना है सभी सनातनियों को रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं साथ जय श्री राम
उपस्थित गण
राजवीर सेन, खेमचंद सिंह, , राम प्रसाद प्रधान , प्रेमचंद प्रजापति, बलराम प्रजापति, नरेश भटनागर, मोहित बैसला, गोपाल कश्यप, बबलू पाल,विष्णु चौहान, भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन, सतीश भारतीय, डॉक्टर हरीश ठाकुर, सौदान सिंह, कल्याण सिंह नागर, शिव वरुण पाल, शिवकरण, बिल्लू भाई बाली प्रजापति, राजेश कुमार, राम अवतार सेन, राधेश्याम त्यागी, नरेंद्र सिंह चौधरी, सतीश सेन (एलआईसी) प्रेम किशोर, विश्वकर्मा, प्रेम सिंह, राजू पंचाल, शिव वेद गिरी, विपिन शर्मा जय पाजी रिंकू भाटी, वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौधरी आदि।