रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल एवं एसडीजी आई ग्लोबल यूनिवर्सिटी गाजियाबाद द्वारा आयोजित सिटी अपार्टमेंट यूनिटी कप 2026 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। परिवारों के बीच खेल भावना और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उददेश्य से आयोजित टूर्नामेंट में पुरूष वग में 10 तथा महिला वर्ग व बाल वर्ग में 2-2 टीमें भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट में पहले दिन 5 मैच हुए। टूर्नामेंट का शुभारंभ स्वागत और रिबन कटिंग से हुआ। सिटी अपार्टमेंट के ऑफिशियल्स, प्रिंसिपल सपना अहलावत, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर सुभाष शर्मा एवं डायरेक्टर एडमिशन अखिलेश वर्मा द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शांति और एकता का संदेश दिया गया। राष्ट्रगान और खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास्ट के बाद सिक्का उछालकर प्रथम मैच का शुभारंभ किया गया।
मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि समाज में श्एकताश् की भावना को भी पुख्ता करते हैं। वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ग की विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट हेड कोच रिंकु चौधरी एवं उनकी टीम की देख-रेख में हो रहा है। सिटी अपार्टमेंट्स के ऑफिशियल्स एवं स्कूल के टीचर्स भी योगदान दे रहे हैं।