नोएडा में भारतीय सेन समाज की बैठक, समाज के उत्थान, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा




विशाल वाणी.....✍🏻

नोएडा :- गौतम बुद्ध नगर के नोएडा वेस्ट स्थित सैन फार्म, सेक्टर-16 सी, गांव रिछपाल गढ़ी ग़ौर सिटी में 27 मार्च को भारतीय सेन समाज के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ बसपा नेता बाबूलाल सेन, जिला अध्यक्ष चमन सिंह सेन, जिला सचिव सतीश सेन, निर्भीक एक्सप्रेस के संपादक एवं समाजसेवी सती चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सेन ने स्वागत करते हुए समाज को संगठित होकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया।

बाबूलाल सेन ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में सेवा और पहचान बनाने पर ध्यान दें। चमन सिंह सेन ने नारी शक्ति को आगे लाने और सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। सतीश सेन ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

सतीश चौधरी ने समाज के प्रति समर्पण जताते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में एकता और संघर्ष के जरिए समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post