रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी का लीग मैच रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर देसी बुल्स व बेस्ट इलेविन के बीच खेला गया। मैच कों देसी बुल्स ने आसानी से 60 रन से जीत लिया। टॉस देसी बुल्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया। विवेक सिंह ने 30 गेंद पर 1 चौके व 4 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। अभिषेक चौधरी ने 25 गेंद पर 6 चौकों व एक छक्के की मदद से 38 व विशाल सिंह ने 17 गेंद पर 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 30 रन का योगदान दिया।
हरिंदर नागर ने 4 ओवर में 36 रन दिए व 2 विकेट लिए। 185 रन के जवाब में बेस्ट इलेविन की पारी 16.2 ओवर में 124 रन पर ही सिमट गई। ललित चौहान ने 13 गेंद पर 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 34 रन व सनी चौहान ने 21 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। कमल जोशी व माधव कौशिक ने 11-11 रन का योगदान दिया। आदित्य सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 15 रन दिए और 5 विकेट लिए। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।