◼️महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने भगवान श्रीराम व मां सिद्धिदात्री के श्रीचरणों का ध्यान कर सभी के मंगल व सुख-समृद्धि की कामना की
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में शुक्रवार को रामनवमी व नवमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा के पीठाधीश्वर महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने भगवान श्रीराम व मा सिद्धिदात्री के श्रीचरणों का ध्यान कर सभी के मंगल व सुख-समृद्धि की कामना की। गाजियाबाद, मेरठ, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, दिल्ली, फरीदाबाद आदि स्थानों से आए भक्तों ने भगवान श्रीराम व मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की और हवन तथा श्री दुर्गा सप्तशती की पूर्णाहुति में भाग लिया। कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
भक्तों ंने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि रामनवमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन घट-घट वासी व कण-कण में व्याप्त भगवान राम ने अपने भक्तों की रक्षा व धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया था। भगवान राम का नाम जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट करने वाला व सभी भवसागर से पार उतारने वाला है। मां सिद्धिदात्री नवरात्रि की नौवीं और अंतिम शक्ति हैं और कमल पर विराजमान होकर अष्ट सिद्धि,;ज्ञान और आध्यात्मिक शक्तियाँद्ध प्रदान करती हैं। वे भगवती दुर्गा का सर्वाेच्च रूप हैं और उनकी कृपा से ही भगवान शिव को भी सिद्धियाँ प्राप्त हुई थीं, जिससे वे श्अर्धनारीश्वर कहलाए।
बैंगनी या गुलाबी कमल और चतुर्भुज स्वरूप में वे कमल, गदा, शंख और चक्र धारण कर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। शुक्रवार को पूजा-अर्चना करने वालों में सत्यवीर भाटी दादरी, मोहित गुप्ता मुरादनगर, सुशीला गाजियाबाद, जूही गाजियाबाद, प्रेम जीत, शमशेर, स्वीटी दिल्ली, मनोज दादरी प्रशांत, आरती, टीना प्रियंका गिरधरपुर, कार्तिक बुलंदशहर शशि आदि शामिल थे।