श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना हुई


◼️महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना हुई। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मसं च्रदंघटा की पूजा-अर्चना कर मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया। 

महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने विधि-विधान के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। हवन व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब महिषासुर का आतंक बढ गया तो देवताओं ने भगवान विष्णु, भगवान शिव व ब्रहमा जी से सारा वृतांत सुनाया, जिस पर उन्हें बहुत क्र्रोध आया और उनके तेज से माँ चन्द्रघंटा प्रकट हुई और महिषासुर का वध कर धर्म की रक्षा की। माँ चंद्रघंटा का स्वरूप शांति और शक्ति दोनों का प्रतीक है और भक्तों को मानसिक संघर्ष और अशांति से मुक्ति दिलाता है। माँ चन्द्रघंटा की साधना से साधक ध्यान में आंतरिक दिव्य प्रकाश का अनुभव करता है और साहस, धैर्य और आत्मबल की वृद्धि होती है।
 
श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। साथ ही रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मोहित गुप्ता मुरादनगर, सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद,  प्रेमजीत, शमशेर  स्वीटी दिल्ली, मनोज दादरी समेत विभिन्न शहरों से आए बडी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post