रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रोरिंग टाइगर्स ने दीवान क्रिकेट क्लब पर खेले जा रहे एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में विडसर पैराडाइस इलेविन को हरा दिया। मैच में रोरिंग टाइगर्स को 30 रन से जीत मिली। मैच में रोरिंग टाइगर्स ने टॉस जीतेर पहले बल्लेबाजी की व टीम 20 वें ओवर की अंतिम गेंद परं 196 रन पर बनाकर आउट हो गई। आरके ने 21 गेंद पर 7 चौकों व 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। प्रमोद कुमार ने 32, चंदन खंडूजा ने 29 व करण ने 20 रन का योगदान दिया।
मनोज कुमार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट व पुनीत लाल महतो ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडसर र्पैराडाइस इलेविन अच्छी शुरूआत के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना पाई। अवनीश त्यागी 19 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नॉट आउट रहे। लक्ष्य ने 32, सौरभ कुकरेजा ने 30 व जावेद ने 25 रन का योगदान दिया। हंसराज ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्तिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए।