रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी के लीग मैच में बेस्ट इलेविन का मुकाबला हरिपर्वत क्रिकेट क्लब से हुआ। बेस्ट इलेविन ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। मैच रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। हरिपर्वत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित नहीं हुआ। टीम 19.2 ओवर में 115 रन पर ही आउट हो गई। सुशील कोकरू ने 24 सबसे अधिक 24 रन बनाए। सरजू भंडारी ने 18 व कपिल चौधरी ने 14 रन का योगदान दिया।
माधव कौशिक ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। दुष्यंत चौहान 4 ओवर में 19 रन व सेराज खान ने 4 ओवर में 30 रन देकी 2-2 विकेट लिए। बेस्ट इलेविन ने 166 रन का टारगेट 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही प्रापत कर लिया। तुषार नागर ने 29 गेंद परे 41 व नीरज गुर्जर ने 30 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। कपिल चौधरी व अरविंद भंडारी को 1-1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से माधव कौशिक को सम्मानित किया गया।