रीडक्स ने एलीट नाइटस को 15 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड नंदग्राम पर खेले जा रहे गिरिराज आईपीएल सीजन 13 के लीग मैच में रीडक्स वं एलीट नाइटस के बीच मैच हुआ। मैच में रीडक्स 15 रन से विजयी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रीक्स की टीम 18.1 ओवर में 186 रन बनाकर आउट हो गई। सचिन कुमार ने 38 गेंद में 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। निखिल ने 21 गेंद पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। अवनीश सिंह ने 7 गेंद पर 18 रन का योगदान दिया। 

पवन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। सचिन चौधरी को 4 ओवर में 30 रन पर दो विकेट मिले। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलीट नाइटस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाई। राहुल ने 35 गेंद पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मन्नी ने 29 व निधेश सक्सेना ने 21 रन का योगदान दिया। सूरज सिंह ने 3 व निखिल ने 2 विकेट लिए। पवन को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post