श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में नवरात्रि के पहले दिन कई शहरों के भक्तों ने पूजा-अर्चना की


◼️श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कलश स्थापना की 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में गुरूवार से 27 मार्च तक मनाए जाने वाले चेत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता तथा महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में कलश स्थापना के बाद मां की पूजा-अर्चना की गई। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने विभिन्न शहरों से आए भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। 

महाराजश्री ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। हमारे अंदर जो शक्ति छिपी हैं, जब तक हम उन्हें जाग्रत नहीं करेंगे, तब तक जीवन में सफलता मिलने वाली नहीं है। नवरात्र पर्व पर मां की उपासना करने से हमारी शक्तियां जागृत होती हैं, जिससे हर बाधा दूर होती है और जीवन सुखी बनता है। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि व ,खुशहाली आती है। 

मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव में 27 मार्च तक  प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।  27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः मां दुर्गा का पूजन होगा। हवन के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। साथ ही रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

गुरूवार को सत्यवीर  भाटी दादरी..  मोहित गुप्ता मुरादनगर.. सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद  प्रेमजीत शमशेर स्वीटी दिल्ली मनोज दादरी समेत विभिन्न शहरों से आए बडी संख्या में भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post