रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल सीजन 12 का लीग मैच में उत्तराखंड पैंथर्स ने जीत लिया। टीम ने वाईआईपीएल चैंपियंस को 5 विकेट से हराया। नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईआईपीएल चैंपियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 19.3 ओवर में 141 रन पर ही सिमट गई। सततू ने 50 रन की पारी खेली। 33 गेंद की पारी में उन्होंने 3 चौके व 4 छक्के लगाए। उत्कर्ष व दिव्येंदु पाल ने 23-23 रन का योगदान दिया। अंकित के ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
अंकित रावत ने 2 ओवर में 24 रन देकर 2 व राणा ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। उत्तराखंड पैंथर्स ने 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच में 5 विकेट से आासान जीत प्राप्त कर ली। राहुल गुसैन ने 43 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। प्रवीण रावत ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। जसदेव नेगी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। राहुल गुसैन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।