रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही एसबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी का लीग मैच देसी बुल्स क्रिकेट क्लब व द हार्डी ब्वांयज के बीच खेला गया। मैच में देसी बुल्स क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। द हार्डी ब्वॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए। आशीष नलवा ने 29, कप्तान कुशाग्र सिंह ने 28 का योगदान दिया। हर्ष नलवा 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
अभिषेक चौधरी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवर में 4 विकेट ापर 157 रन बना मैच 6 विकेट से जीत लिया। गेंदबाजी के बाद के अभिषेक चौधरी ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया व 38 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके व 4 छक्के लगाए। देवेश मिश्र ने 35 गेंद पर 38 रन व निीत कौशल ने 20 गेंद पर 36 रन बनाए। नमन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।