रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाए जाने वाले चेत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता तथा महंत मुकेशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।
महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में नवरात्रि पर्व के दौरान पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मां की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसी कारण नवरात्रि के दौरान यहां सुबह से देर रात्रि तक भक्तों का तांता लगा रहता है। इस वर्ष भी 19 मार्च से 27 मार्च तत मंदिर में मां की पूजा-अर्चना करने के लिए गाजियाबाद, मेरठ, हापुड, गौतमबुद्ध नगर आदि जनपदों से ही नहीं दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद आदि से भी हजारों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे।
भक्तों को कोई परेशाना ना हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः मां दुर्गा का पूजन होगा। हवन के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। साथ ही रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।