न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ”किंडर डांस मे बच्चो ने दिखाया अपना हुनर“





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राओ के लिए किंडर डांस शो का आयोजन किया गया। किंडर डांस शो में नन्हे-मुन्ने बच्चों के डांस हुनर ने सभी का दिल जीत लिया। किंडर डांस शो का उदघाटन स्कूल निदेशिका मुनीष अग्रवाल व स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने अभिभावकों के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। 

नर्सरी, एलकेजी एवम् यूकेजी के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग  कार्यक्रमो के माध्यमों से  स्पेन, कोरिया, अफ्रीका, सऊदी अरब तथा हवाई देशों की लोक संस्कृति, रहन-सहन एवम् लोक नृत्यो को प्रदर्शित किया गया। भारत का उरी अटैक आकर्षण का केन्द्र रहा। 

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बहुउददेशीय होते है। एक तरफ जहॉं ये छात्र-छात्राओ के मानसिक, षरीरिक, सामाजिक एवम् बौद्विक विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है वही दूसरी तरफ ये अनुशासन, सहभागिता, निर्णय क्षमता एवम् कौषल बोध को विकसित करने का कार्य भी करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post