रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- जे.के.जी, विजयनगर के छात्रों को सुपर युवा टॉकीज अभियान में भाग लेने के लिए 'सलाम नमस्ते समुदाय रेडियो एफ.एम. 90.04 आई.एम.एस नोएडा में जाने का समृद्ध अवसर मिला जिसमें युवा प्रतिभाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया
विद्यालय के छात्रों आशीष चौहान, रीतिका पांडे, अंशुमान तिवारी, भरत भारद्वाज और आदित्य राज ने अध्यापिका स्वाति दहिया जी के मार्गदर्शन में सभी को स्वामी विवेकानंद की शक्ति, आत्मनिर्भरता और मानवता की सेवा के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया
सलाम नमस्ते 90.4 एफ.एम्. में भागीदारी स्कूली छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करती है. विद्यार्थी संचार कौशल में सुधार और बोलने के माध्यम से अपनी रचनात्मकता व्यक्त करते हैं और इसे प्रस्तुत करने से उन्हें टीमवर्क नेतृत्व और रेडियो के बुनियादी तकनीकी ज्ञान विकसित करने में भी मदद मिलती है
विद्यार्थियों की इस प्रतिभा को देखकर प्रधानाचार्या अंजू गौड़ व निदेशक डॉ. करुण गौड़ ने निरंतर इस प्रकार की गतिविधियों में आगे बढ़कर प्रतिभाग करने व नेतृत्व करने का शुभाशीष दिया