रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टीपीजी क्रिकेट लीग में मेजबान टीपीजी क्रिकेट अकैडमी का विजयी अभियान जारी है। लीग मैच में टीम ने द चैंपियन को आसानी से 198 रन से हरा दिया। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन बनाए। मौहम्मद अजहान ने 71 गेंद पर 12 चौकों व 1 छक्के की मदद से 95 व अभिलाष ने 86 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली।
मौलिक ने 21 रन व ली नव दत्ता ने 18 रन का योगदान दिया। राजित कश्यप ने 53 रन देकर 2 विकेट लिए। 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द चैंपियन 24.1 ओवर में 74 रन पर ही ढेर हो गई। प्रियांशु ने 15 व राजित कश्यप ने 12 रन का योगदान दिया। रोशन कुमार यादव ने 15 रन देकर 3 व मौलिक ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मौहम्मद अजहान को दिया गया।