पैराडाइस क्लब द्वारा आयोजित फाग महोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा शास्त्रीनगर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में होली के रंगारंग कार्यक्रम व राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  रूचि सिंघल की गणेश वंदना प्रस्तुति से महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।  गति, रेनू, वंदना, अनीता, कोमल, दीप्ति ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को हँसने पर मजबूर कर दिया। मेघना, मिनाक्षी, दीप्ति कोमल के नृत्य ने सभी को होली के रंग से सराबोर कर दिया। 

तेरी मेरी कट्टी है जाएगी, राधा तेरे चरणों की, होली खेल रहे बांके बिहारी, तेरीओर तेरी ओर आदि गीतों पर नृत्य के माध्यम से राधा कृष्ण की मनमोहक छवि प्रस्तुत की गई। गति गर्ग द्वारा  खिलवाये गए खेलों का आनंद सभी सदस्याओं ने उठाया। अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल द्वारा सभी का स्वागत व सचिव वंदना श्रीवास्तव द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।, नूतन, सरिता, पूनम, ऐश्वर्या, दीप्ति, कोमल, अल्का, नीलू, विजेता,गरिमा आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post