भारतीय क्रिकेट क्लब ने विंडसर पैराडाइस इलेविन को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर एचएमवी आईपीएल टी 20 सीजन 12 का लीग मैच भारतीय क्रिकेट क्लब व विंडसर पैराडाइस इलेविन के बीच खेला गया। मैच में भारतीय क्रिकेट क्लब 3 विकेट से विजयी रहा। विंडसर पैराडाइस इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 19.4 में 140 रन बनाकर आउट हो गई। जावेद ने 26 गेंद पर 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। सौरभ कुकरेजा ने 24 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 27 रन का योगदान दिया। रविंद्र रावत ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 

विनय गुप्ता ने 2.4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। भारतीय क्रिकेट क्लब ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच में 3 विकेट से मैच जीत लिया। मनमोहन सिंह भंडारी ने 40 गेंद पर 7 चौकों की मदद से सबसे अधिक 47 रन बनाए।  अंशुल ने 15 गेंद पर 2 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। कप्तान संजय गुप्ता ने 20 रन का योगदान दिया। मनोज कुमार ने 4 ओवर में 36 रन देकर पीयूष कुमार शांडिल्य ने 3.2 ओवर में 26 रन देकर 2-2 विकेट लिए। रविंद्र रावत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post