स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गोविंदपुरम के एच ब्लॉक स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। समारोह में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठाया। समारोह में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को रंगारंग कार्यक्रमों से विदाई दी। समारोह में मिस्टर फेयरवेल और मिसेज फेयरवेल का चयन भी किया गया।सभी विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व के अनुसार टाइटल देकर सम्मानित किया गया। 

स्कूल के डायरेक्टर संदीप रुहेला व प्रदीप रुहेला ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि मेहनत, आत्मविश्वास व लगन के बल पर अपने लक्ष्य को प्रापत करें। स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका सक्सेना ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post