रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- बुद्धवार को राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में, समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने मदर डेयरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मदर डेयरी संचालन टीम के सभी सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तथा संजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटते हुए मदर डेयरी का शुभारम्भ कराया। संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राजनगर एक्सटेंशन में मदर डेयरी की काफी समय से आवश्यकता थी। और इस युनिट के संचालन से क्षेत्र के निवासियों को ताजे व शुद्ध दुग्ध उत्पादन आसानी से प्राप्त हो सकेगें।