गुरूकुल द स्कूल के इंटरैक्ट क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल ने “प्राणधारा प्रोजेक्ट लाइफलाइन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्टॉफ सदस्यों व अभिभावकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर लाइफलाइन ब्लड बैंक, गाज़ियाबाद के सहयोग से हुआ और उसका उदघाटन स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने रक्तदान करके किया। 

सचिन वत्स ने कहा कि वास्तव में रक्तदान समाज की लाइफलाइन ही है क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान करना भगवान की पूजा करना व भक्ति करना ही है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करके हम कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

अतः प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post