रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पार्थ गोस्वामी की शानदार शतकीय पारी ने टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को शानदार जीत दिलाई। टीम ने 40 ओवर के टूर्नामेंट में एवरग्रीन क्रिकेट अकैडमी 214 रन से हरा दिया। लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 40 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया। पार्थ गोस्वामी की 122 गेद पर 178 रन की पारी खेली, जिसमें 22 चौके व 5 छक्के शामिल थे।
आतिफ खान ने 76 गेंद पर 14 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 99 रन व उदय शर्मा ने 16 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। विक्रम सिंह ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए। 391 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुएं एवरग्रीन क्रिकेट अकैडमी 39 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई। अर्नाव सिंह ने 25, विक्रम सिंह ने 22 व आशुतोष ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। रोशन कुमार यादव ने 33 रन देकर 3, सार्थक शर्मा ने 14 व शारिब अख्तर ने 42 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पार्थ गोस्वामी को दिया गया।