रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य स्पोटर्स क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व वीनस क्रिकेट अकैडमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस जीतकर दीवान क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 279 रन बनाए। नवें नंबर के बल्लेबाज अंकित राज ने 31 गेंद पर 3 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 85 रन की पारी खेली।
कुणाल चौधरी ने 58 व अर्जुन सिंह ने 37 रन बनाए। अनुराग तिवारी व दिव्यांश सिंह ने 2-2 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 38.5 ओवर में 4 विकेट पर 283 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। अव्यक्त त्यागी ने 81 गेंद पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेली। मोहम्मद अजान ने 50 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। उदय शर्मा ने 40 गेंदद पर 11 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। पृथ्वी त्यागी ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरसकार अव्यक्त त्यागी को दिया गया।