रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर आयुक्त को क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सोपा गया। पवन सक्सेना ने बताया की मीठे पानी को लेकर RWA और स्थानीय लोगों की तरफ से लगातार शिकायतें आ रही थीं। नगर निगम जल बोर्ड द्वारा पानी आपूर्ति किया जा रहा पानी अक्सर गंदा आ रहा है। लोगों से मुलाकात कर समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण किया गया, तो निरीक्षण में पता चला कि मीठे पानी की सप्लाई की मेन लाइन करहैड़ा गाँव में कई जगह से टुटी हुई है। छठ घाट के पास करहेड़ा गाँव नाग द्वार के समीप छठ घाट के पास स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लाइन एक वर्ष से अधिक समय से टुटी हुई है और हजारों क्यूसेक पानी नालियों में बह चुका है।
नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी यह लाइन ठीक नहीं कराई गई। नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द मीठे पानी की पाइप लाइन मरम्मत कराने की मांग की गई ताकि लोगों को गर्मी में गंदे पानी की परेशानी से निजात मिले और टुटी पाइप लाइन से पानी नालियों में पानी व्यर्थ न बहे ,नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनिल सिन्हा, रामबाबू, दीपक वर्मा, नीरज यादव, विनोद अकेला,सत्येंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, पवन सक्सेना, रजनीश द्विवेदी, प्रभात शंकर सिंह अवधेश कुमार, सुशील राय, विवेक राणा विजय कुमार, सी वी सिंह उपस्थित रहे।