टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने प्रफेशनल क्रिकेट क्लब को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य स्पोर्टस क्रिकेट ग्राउंड टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व प्रफेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 5 विकेट से विजयी रही। 148 रन के लक्ष्य को टीम ने 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।  प्रफेशनल क्रिकेट क्लब का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और मौलिक की घातक गेंदबाजी के आगे टीम 31.3 ओवर में 147 रन ही बना सकी। अभिनव सिंह ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। 

रोहन ने 25, हर्ष कुशवाहा ने 20 व रोहित यादव ने 16 रन का योगदान दिया। मौलिक ने 7.3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। नितेश यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 25 ओवर में 150 रन बनाकर मैच में आसान जीत दर्ज की। कप्तान अव्याक्त त्यागी ने 50 गेंद पर 10 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। मदद से 25 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय ने 41 रन का योगदान दिया। रोहित यादव ने 3 विकेट लिए। मौलिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post