◼️अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने समाजसेवी अजय गुप्ता को सम्मानित किया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा रविवार को कैनाल रोड पर राधास्वामी सत्संग के पास स्थित राजस्थान भवन में दो ज़रूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह धूमधाम से किया गया। समाज की ओर से नव विवाहहिताओं को गृहस्थी में काम आने वाला सारा सामान दिया गया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 जरूरतमंद लोगों की निरंतर सेवा करता है।
जरूरतमंद बेटियों के विवाह, बच्चों की पढाई से लेकर भोजन, चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। समाजसेवी अजय गुप्ता ने संस्था के कार्यो की सराहना की। बबीता गुटगुटिया ने कोविड के वक्त लोगों के घरों तक फ्री भोजन पहुँचाने की व्यवस्था करानंे के लिए अजय गुप्ता की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। मंजूश्री, नूतन, बेला, मोनिका, सीताराम भुवालका, सुभाष, अरविन्द, कमल आदि भी मौजूद रहे।