रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज के संरक्षण व मार्गदर्शन में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाउन सिंड्रोम की जानकारी दी गई। साथ ही डाउन सिंड्रोम से जुड़े बच्चों के अधिकारों, उनकी क्षमताओं और उनके सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि डाउन सिंड्रोम कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक आनुवंशिक स्थिति है। सही शिक्षा, प्रशिक्षण और सहयोग के माध्यम से ऐसे बच्चे भी समाज में आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं।
विद्यालय की निदेशिका निधि देवेश्वर ने कहा कि हमें ऐसे बच्चों को दया की दृष्टि से नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मान के साथ देखना चाहिए। एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएंगे और हर बच्चे को समान अवसर दिलाने में अपना योगदान देंगे। मनी राम पाठक श्याम सुंदर साहनी निखत प्राची सुनीता सिंह आरती मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।