◼️भक्तों ने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारिणी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया। शुक्रवार को महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने विधि-विधान के साथ मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारिणी की पूजा-अर्चना की। हवन के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। उनके नाम का अर्थ है ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली। मां ब्रहमचारिणी तपस्या, भक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। वह सादगी और आंतरिक शक्ति को दर्शाती हैं और लोगों को अपने मूल्यों पर अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने नारद मुनि की सलाह पर भगवान शिव को पाने के लिए हजारों वर्ष कठोर तपस्या की थी। उनकर पूजा-अर्चना करने से हमारा संकल्प मजबूत होता है, हमारी आंतरिक शक्ति बढती है, जिससे हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। साथ ही रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मोहित गुप्ता मुरादनगर.. सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद प्रेमजीत शमशेर स्वीटी दिल्ली मनोज दादरी समेत विभिन्न शहरों से आए बडी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।