हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला 2027 व ‌ उज्जैन सिंहस्थ ‌कुंभ मेले में‌ ‌ साधुओं के लिए पारदर्शिता तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पहचान पत्र अनिवार्य होगा:‌ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :-‌ तीर्थ नगरी हरिद्वार में आगामी ‌ सन 2027 को अर्ध कुंभ मेले की सुरक्षा और पारदर्शिता के‌ दृष्टिगत ‌‌मेले में भाग लेने वाले साधुओं को अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभ-2028 उज्जैन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बड़ा निर्णय लिया है।                                    
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ और ‌ उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेले में किसी भी साधु-संत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साधुओं को अपना आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि यह निर्णय अर्धकुंभ व कुंभ मेले की गरिमा बनाए रखने और फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। बिना पहचान पत्र के पाए गए भगवाधारियों की विशेष जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मेले में प्रवेश से रोका जाएगा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अर्धकुंभ व कुंभ मेला सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक है। ऐसे में फर्जी साधुओं की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करेगी। उन्होंने आपरेशन कालनेमि की भी सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post