हरिपर्वत क्रिकेट क्लब ने हॉर्डी ब्वॉयज को 30 रन से मात दी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी के लीग मैच में हरिपर्वत क्रिकेट क्लब ने हॉर्डी ब्वॉयज को 30 रन से मात दी। हरिपर्वत क्रिकेट क्लब के 180 रन के जवाब में हार्डी ब्वॉयज 150 रन ही बना सके। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हरिपर्वत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। संजय धर ने 39 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 49 रन व  अमित चौधरी ने 33 गेंद पर 6 चौकों व 2 चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली। 

पुराण रैना ने 29 रन का योगदान दिया। पंकज तिवारी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्डी ब्वॉयज 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना पाए और 30 रन से मैच हार गए। रवि ने 29 गेंद पर 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। कुशाग्र सिंह ने 27 व वरूण ने 21 रन का योगदान दिया। अमित चौधरी ने 4 ओवर में 22 रन देकर  व कपिल चौधरी ने 4 ओवर में 33 रन देेकर 2-2 विकेट लिए। 47 रन की पारी खेलने व 2 विकेट लेने पर अमित चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post