श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में पांचवे दिन मां लक्ष्मी व मां स्कंदतामा की पूजा-अर्चना हुई


◼️भक्तों ने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के पांचवे दिन मां लक्ष्मी व मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड लगी रही। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां लक्ष्मी व मां दुर्गा के पंाचवे स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की व मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के बाद हवन व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में भी भाग लिया। 

महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन लक्ष्मी पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी व मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना का शुभ संयोग बहुत शुभ रहता है और भक्तों के सभी कष्ट, दूर व रोग दूर होते हैं और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जहां दरिद्रता दूर होती है, कर्ज से छुटकारा मिलता है और जीवन धन-सम्पदा से भर जता है, वहीं मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से संतान सुख, विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। सिंह पर सवार, चार भुजाओं वाली मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय ;स्कंद की माता हैं, इसी कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। 

महंत वै़द्य मुकेशानंद गिरि महारराज ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मोहित गुप्ता मुरादनगर, सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद, प्रेमजीत, शमशेर, स्वीटी दिल्ली   मनोज दादरी समेत बडी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की व महंत मुकेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post