रोजबेल पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया।ं अमर शहीदों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को यादकर उन्हें नमन किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री  दिखाई गई। 

स्कूल की प्रधानाचार्या धरमजीत कौर ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रंातिकारियांें कें बलिदान के चलते ही देश को आजादी मिली और आज हम सब आजादी की खुली हचा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने क्रांतिकारी नायकों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए, तभी हम शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण कर सकेंगे और यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post