श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई


◼️भक्तों ने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड लगी रही। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के बाद हवन व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में भी भाग लिया। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना होती है, जिन्हें सृष्टि की रचयिता माना जाता है। अपने मंद हास्य से ब्रह्मांड को रचने वाली माँ कूष्मांडा के आठ हाथ ;अष्टभुजा हैं। इसी कारण इन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर है और इनकी पूजा-अर्चना से आयु, यश, बल और आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

उन्होंने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मोहित गुप्ता मुरादनगर, सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद, प्रेमजीत, शमशेर, राजेश, संगीता, वैशाली मनोज दादरी समेत बडी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post