◼️भक्तों ने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा, मुरादनगर में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड लगी रही। विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की व मंदिर के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के बाद हवन व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में भी भाग लिया।
महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। भक्त इस दिन अपनी इंद्रियों को वश में कर 'आज्ञा चक्र' में मन लगाकर मां की आराधना करते हैं। माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां की शरण में आता है, उसके जीवन से रोग, शोक और भय का समूल नाश हो जाता है और उसे धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। महंत वै़द्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आएंगे।
आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुशीला गाजियावाद, जूही गाजियाबाद प्रेमजीत शमशेर स्वीटी दिल्ली मनोज दादरी मोहित गुप्ता मुरादनगर समेत बडी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की व महंत मुकेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया।