रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजितः टीपीजी क्रिकेट लीग में मेजबान टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 127 रन से विजयी रही। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। कप्तान अंकित शर्मा ने 123 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 110 गेंद खेलीं व 13 चौके व 1 छक्का लगाया। अभिलाष ने 33 रन का योगदान दिया।
टीम को 33 रन अतिरिक्त रन के रूप में मिले। विकास, रोहित यादव, ऋषभ वर्मा, हर्ष कुशवाहा ने 1-1 विकेट लिया। 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब 24.3 ओवर में 92 रन पर ही ढेर हो गया। ़ऋषभ वर्मा ने 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक नहीं पहुंच पाए। टीम के पांच बल्लेबाजों का तो खाता तक नहीं खुल पाया। दिव्यांश सिंह, सार्थक शर्मा व अनुराग तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। मैच विनिंग शतकीय पारी खेलने वाले अंकित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।