टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की गैलेंट क्रिकेट अकैउमी पर 174 रन से जीत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टीपीजी क्रिकेट लीग में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की अंडर टीम का मुकाबला गैलेंट क्रिकेट अकैडमी के साथ हुआ। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 174 रन से विजयी रही। टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए। अभिलाष ने 116 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। टीम को 65 अतिरिक्त रन का तोहफा भी मिला। 

अदविक सागर ने 6 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। 232 रन के लक्ष्य के जवाब में गैलेंट क्रिकेट अकैडमी 18.3 ओवर में 57 रन पर ही आउट हो गई। देवांश प्रेमी 18 रन को छोडकर टीम का दूसरा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकडे को नहीं छू पाया। यश पांडे 4.3 ओवर में 6 रन देकर व शारिब अख्तर ने 5 ओवर में 36 रन देकर 3-3 विकेट लिए। सार्थक शर्मा ने 4 ओवर में 8 रन देकर व मौलिक ने 5 ओवर में 6 रन देकर 2-2 विकेट लिए। तैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिलाष को उनकी शतकीय पारी के लिए दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post