इस्कॉन गाजियाबाद द्वारा विश्व शांति हेतु राजनगर एक्सटेंशन में हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- इस्कॉन गाजियाबाद द्वारा रविवार को विश्व शांति एवं वैश्विक सद्भाव के उद्देश्य से राजनगर एक्सटेंशन में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा राजनंगगर एक्सटेंशन हरिनाम संकीर्तन से हरिमय हो गया। हरिनाम संकीर्तन यात्रा क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी से प्रारंभ होकर शिव मंदिर होते हुए फॉर्च्यून सोसायटी पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। 

हरिनाम यात्रा इस्कॉन गाजियाबाद के वरिष्ठ भक्त श्रीमान दामोदर लीला प्रभु के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल भक्तों ने भक्ति, सेवा एवं संकीर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। यात्रा के दौरान क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत किया एवं भगवान की भव्य आरती और पूजा-अर्चना के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। 

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन देश भर में एक साथ आयोजित हरिनाम संकीर्तन श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें 100 से अधिक मंदिरों में एक साथ भगवान के पवित्र नामों का जाप किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है। सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post